उप्र में आंशिक बदली छाई, हो सकती है बारिश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018, 1:20 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से आंशिक तौर पर बदली की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। कई जिलों में बूंदबांदी होने की उम्मीद है। पूर्वांचल के कुछ जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, बनारस का 19.6 डिग्री और झांसी का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वांचल सहित कई जिलों में बारिश की उम्मीद है।

-आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे