गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा का सैलाब, रात में शोभायात्राएं, दिन में मेला

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018, 08:57 AM (IST)

जयपुर। गणेश चतुर्थी पर्व पर गुरुवार को शहरभर के गणपति मंदिरों व घरों में श्रद्धा और विश्वास से भगवान गणेश की पूजा की गई। श्रेष्ठ मुहूर्त में पंचामृत अभिषेक कर विशेष पोशाक धारण कराई गई। घर-घर में द्वारपाल गणेशजी की पूजा-अर्चना कर गुड़धानी का भोग लगाया गया। लोगों ने भगवान को चांदी की वर्क का चोला चढ़ाया। मोदक का भोग लगाया।

श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्राचीन गढ़ गणेश, मोती डूंगरी गणेशजी, चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेशजी, ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी, चौड़ा रास्ता स्थित काले गणेशजी, दिल्ली रोड बंगाली बाबा आश्रम स्थित गणेश सहित सभी गणेश मंदिरों में भगवान गणेश की आराधना की गई। इन मंदिरों में दिनभर विभिन्न आयोजन होंगे। मोती डूंगरी मंदिर पर दिन में लगे मेले में बच्चों, महिलाओं सहित सभी लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा।
शोभायात्राओं का दौर जारी

गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या से शुरू हुआ शोभायात्राओं का दौर दिन में भी जारी रहा। शहर सहित आसपास के इलाकों से रात भर शोभायात्राएं मोती डूंगरी मंदिर पहुंचती रहीं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्राओं में महिलाएं, बालिकाएं, बालक सहित बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

रात में बन गए जाम के हालत

गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या से शुरू हुई शोभायात्राओं के दौरान शहर के टोंक रोड पर जाम के हालात बने रहे। आपको बता दें कि रात 12 बजे बाद शहर में भारी वाहनों की एंट्री होने के कारण शहर के बीटू बाईपास सहित अन्य स्थानों पर काफी लंबा जाम लगा रहा।

यह रहेगा मंगला के बाद आरतियों का समय
मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में गुरुवार सुबह सवा ग्यारह बजे विशेष पूजन होगा। साढ़े ग्यारह बजे श्रंगार आरती होगी। इसके बाद श्रंगार के लिए पट मंगल होंगे, जो कि दोपहर तीन बजे खुलेंगे, उसी समय भोग आरती होगी। यहां शाम सात बजे संध्या तथा रात्रि 11.45 बजे शयन आरती होगी। दर्शनों के लिए महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं के अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम