घर-घर होगी गणपति की आराधना, मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 सितम्बर 2018, 11:04 PM (IST)

जयपुर। गणेश चतुर्थी पर्व गुरुवार को शहरभर के गणपति मंदिरों व घरों में श्रद्धा और विश्वास से मनाया जाएगा। घर-घर में द्वारपाल गणेशजी की पूजा-अर्चना कर गुड़धानी का भोग लगाया जाएगा। बुधवार को लोगों ने गणेश चतुर्थी पूजन के लिए सिदूर, डंके, गुड़धानी, चांदी की वर्क, मोदक और पौशाकें खरीदी। शहर के प्राचीन गढ़ गणेश, मोती डूंगरी गणेशजी, चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेशजी, ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी, चौड़ा रास्ता स्थित काले गणेशजी, दिल्ली रोड बंगाली बाबा आश्रम स्थित गणेश सहित सभी गणेश मंदिरों में गणेश चतुर्थी पर विभिन्न आयोजन होंगे।

यह रहेगा आरती का समय

सुबह गणपतिजी को श्रेष्ठ मुहूर्त में पंचामृत अभिषेक कर विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। श्रद्धालु सुबह से देर रात तक दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में गुरुवार सुबह चार बजे मंगला आरती होगी। सुबह सवा ग्यारह बजे विशेष पूजन होगा। साढ़े ग्यारह बजे श्रंगार आरती होगी। इसके बाद श्रंगार के लिए पट मंगल होंगे, जो कि दोपहर तीन बजे खुलेंगे, उसी समय भोग आरती होगी। यहां शाम सात बजे संध्या तथा रात्रि 11.45 बजे शयन आरती होगी। दर्शनों के लिए महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं के अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।

मनाया सिंजारा महोत्सव


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में बुधवार को सिंजारा महोत्सव मनाया गया। सिंजारे पर गणेशजी को मेहंदी धारण कराकर भक्तों में वितरित की गई। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रंगार किया गया।

शोभायात्रा शुक्रवार को

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

शोभायात्रा मन्दिर ट्रस्ट की ओर से श्री गणेशजी महाराज की 33वीं शोभायात्रा शुक्रवार दोपहर बाद मोती डूंगरी गणेश मंदिर से शुरू होगी। शोभा यात्रा में करीब 26 रथ इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होगी। तीन झांकी मुख्य आकर्षण के रूप में होंगी। कुल 85 झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। प्रमुख झांकियों में बतख के रथ पर श्री गणेशजी विराजमान नजर आएंगे।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

वहीं दूसरी झांकी पर शेरावाली मां व शिवलिंग की पूजा करते गणेशजी रहेंगे। लक्ष्मी जी, गणेशजी व सरस्वती जी भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आएंगे। शिव परिवार, शेषनाग पर गणेशजी, मयूर पंख के साथ रिद्धि सिद्धि व गणेशजी की झांकियां भी रहेंगी।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

एक अन्य विशेष झांकी में गणेशजी भगवासन शिव की पीठ पर खेलते दिखेंगे, वहीं गणेश जी व शेषनाग का युद्ध भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। पांच शेरों के रथ पर विराजमान गणेशजी की झांकी भी शोभायात्रा में रहेगी। शाम 4 बजे निशान के हाथी की ध्वज पूजन कर शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। यह यात्रा मोती डूंगरी मन्दिर से मोती डूंगरी रोड, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार से गणगौरी बाजार होते हुए गढ़गणेश पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल