12वीं के बाद इस क्षेत्र में बनाएं करियर, सुरक्षित होगा भविष्य

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 सितम्बर 2018, 7:03 PM (IST)

नई दिल्ली। 12वीं पास होने के बाद हर स्टूडेंट्स को अपने कैरियर की चिंता सताने लगती है कि आखिर अब क्या करें। परिवार वाले भी बार-बार दबाव बनाते है कि आखिर तुम क्या करना चाहते हो। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि आखिरी कौनसा ऐसा फील्ड है जहां पर कैरियर सुरक्षित रहेगा।

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए आपके लिए एक कोर्स के बारे में बताएंगे जिससे आपको आपके भविष्य की चिंता नहीं रहेगी। अगर आप ने 12वीं पास कर ली है तो आपके लिए होटल मैनेजमेंट एक शानदार करियर विकल्प हैं, अगर आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए 12वीं के बाद कई सारे ऑपशन्स होते हैं।

आज की इस पोस्ट के जरिए बता रहे है कि ‘होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनाएं। हमे होटल मैनेजमेंट के लिए क्या करना पड़ता हैं आदि विषयों के बारे में बताएंगे।

क्या है
होटल मैनेजमेंट...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या है होटल मैनेजमेंट...
किसी भी होटल या होटल से जुड़े किसी भी कार्य को बखूबी संचालित करना ही होटल मैनेजमेंट हैं। इसके अंन्तर्गत वे सारे काम आते हैं जिससे किसी होटल को व्यस्थित रूप से चलाया जाएं।

जैसे होटल में आए ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा, होटल परिसर की देख-रेख, साफ सफाई, यात्रिओं के आवागमन की सुविधा, स्वादिस्ट और पोष्टिक भोजन की व्यवस्था आदि है।

होटल मैनेजमेंट कोर्स के अंतर्गत छात्रों को यही सब सिखाया जाता हैं कि कैसे एक होटल या होटल से जुड़े अन्य बिजनेस को सुचारू रूप से चलाया जाए। होटल मैनेजमेंट कोर्स से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें आइए जानते हैं।

कब कर सकते हैं होटल मैनजमेंट कोर्स...

ये भी पढ़ें - 4 आसान उपायोंके साथ सीखें अंग्रेजी

कब कर सकते हैं होटल मैनजमेंट कोर्स...
अगर आप 12वीं पास है तो भी आप इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते है। होटल मैनेजमेंट में होने वाले कई कोर्स है जो आप कर सकते है।

जैसे बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), होटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) आदि कर सकते हैं।

बीएचएम, बीबीए होटल मैनेजमेंट या बीएचएमसीटी जैसे कोर्स में से किसी भी कोर्स को करने के लिए आपको 12वीं में मिनिमम 50 प्रतिशत अंको के साथ प्रवेश लिया जा सकता हैं। ज्यादातर कॉलेज में ये कोर्स जून-जुलाई के आसपास शुरू होते है।

होटल मैनेजमेंट कितने समय का होता है...

ये भी पढ़ें - 4 आसान उपायोंके साथ सीखें अंग्रेजी

होटल मैनेजमेंट कितने समय का होता है...
जैसा कि हमने बताया कि होटल मैनेजमेंट में कई कोर्स होते हैं, हर कोर्स की अपनी अलग अलग समय सीमा होती है जो कि कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी पर भी निर्भर करती हैं।

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट ये हैं कोर्स...

ये भी पढ़ें - डॉक्टरी,इंजीनियरिंग छोडो, शौक को बनाएं करिअर

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट ये हैं कोर्स...
1. डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट : अवधि 1-2 वर्ष।
2. सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट : अवधि 1 वर्ष।
3. बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (होटल मैनेजमेंट) : अवधि 3 वर्ष।
4. बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट : अवधि 3-4 वर्ष।
5. बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी : अवधि 3-4 वर्ष।
6. सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट : अवधि 1 वर्ष।

ग्रेजुएशन के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स...

ये भी पढ़ें - डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर

ग्रेजुएशन के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स...
पीजी डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट।
एम.एससी इन होटल मैनेजमेंट।
एमबीए इन होटल मैनेजमेंट।

होटल मैनेजमेंट में कैसे होता हैं एडमिशन...

ये भी पढ़ें - करना है कुछ अलग तो बन जाये फूड फोटोग्राफर

होटल मैनेजमेंट में कैसे होता हैं एडमिशन...
होटल मैनेजमेंट के कोर्स जैसे बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एवं बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (होटल मैनेजमेंट) में प्रवेश लेने के लिए कुछ कॉलेज में मेरिट के आधार पर चयन होता है वहीं कुछ कॉलेज में प्रवेश परिक्षा ली जाती हैं।

एआईएमए जैसे संसथान होटल मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं। इसके आलावा कुछ कॉलेज में आप सीधे तीसरे सेमिस्टर में भी एडमिशन उस स्थिति में ले सकते हैं जब आपने किसी मान्यता प्राप्त संसथान से होटल मैनेजमेंट में कोई सर्टिफिकेट्स या कोई डिप्लोमा ले रखा हो।

कहां से करें होटल मैनेजमेंट...

ये भी पढ़ें - 12th के बाद इन्हे बना सकते है आप करियर ऑपशन्स

कहां से करें होटल मैनेजमेंट...
देश में कई सारे कॉलेज हैं जहां से यह कोर्स किया जा सकता हैं। इंटरनेट के माध्यम से अपनी लोकेशन बताकर अपने नजदीकी कॉलेज का पता कर सकते हैं। इसके आलावा देश के कुछ विख्यात कॉलेज निम्न हैं।
1. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर।
2. वेलकम ग्रुप स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, मनिपाल।
3. आम्रपाली इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, बैंगलोर।
4. इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, उदयपुर।

होटल मैनेजमेंट के बाद करियर...

ये भी पढ़ें - घूमना-फिरना है आपकी हॉबी तो इसमें बनाए करियर

होटल मैनेजमेंट के बाद करियर...
होटल मैनेजमेंट कौर्स करने के बाद आप किसी होटल में मेनेजर से लेकर विभिन्न पदों पर कार्य कर सकते हैं।

कुछ समय के अनुभव के बाद आपका पद एवं वेतन आसनी से बड़ जाता हैं एवं आपको देश विदेश के बड़े बड़े होटलों में कार्य करने का मौका मिल सकता हैं।

ये भी पढ़ें - चाहिए सरकारी नौकरी..तो कर लो तैयारी क्योंकि...