नेशंस लीग : स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 सितम्बर 2018, 6:18 PM (IST)

लंदन। स्पेन ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए यहां वेम्बली स्टेडियम में खेले गए यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। इंग्लैंड के डिफेंडर लूक शॉ को शनिवार देर रात हुए इस मुकाबले में सिर पर चोट लगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। बीबीसी के अुनसार, मेजबान टीम ने इस मैच में शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन वह इसे कायम नहीं रख सके।

स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने 11वें मिनट में गोल दागकर इंग्लैंड को बढ़त दिलाई। स्पेन के लिए बराबरी का गोल 13वें मिनट में साउल ने किया। इसके बाद, स्पेन ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण बनाया और आक्रामक रवैया अपनाया। मेहमान टीम ने इंग्लैंड के गोल पर कई हमले किए।

मैच के 32वें मिनट में स्पेन के रोर्डिगो मोरेनो ने बॉक्स के अंदर से गोल करके स्पेन को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के स्ट्राइकर डेनी वेल्बेक ने गेंद को गोल में जरूर डाला लेकिन रैफरी ने उसे फाउल करार दिया।

स्विट्जरलैंड ने आइसलैंड को दी करारी शिकस्त

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सेंट गैलेन। मेजबान स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को यहां आइसलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। बीबीसी के अनुसार, स्विट्जरलैंड ने इस मुकाबले में शुरू से ही आक्रमण किया और कुल छह गोल दागे। स्टीवन जुबेर ने 13वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। इसके 10 मिनट बाद डेनिस जाकारिया ने गोल करके मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने अपना आक्रमण और तेज किया।

जारदार शकिरी ने 53वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी यहीं नहीं रुके और मेहमान टीम की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाया। 67वें मिनट में हेरिस सेफेरोविक और 71वें मिनट में अल्बियन अजेती ने गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के 82वें मिनट में अदमिर मेहमेदी ने मुकाबले का छठा गोल दागा।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता