दिल्ली -एनसीआर, रोहतक में भूकम्प के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 सितम्बर 2018, 5:06 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के रोहतक सहित कई क्षेत्रों में भूकम्प हल्के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 4.35 के आस-पास दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कई क्षेत्रों में भूकम्प के हल्के झटकों का अहसास हुआ।

तीन सैकंड तक झटके का अहसास हुआ और लोग भयं की वजह से घरों से बाहर निकल आए।अभी तक जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है। यह भूकम्प 3.8 रिएक्टर स्कैल का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे