हिमाचल प्रदेश से तस्करी करता था चरस, कौन, यहां पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 सितम्बर 2018, 4:41 PM (IST)

कैथल । नशे का कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । इसके पास से करीब 75 हजार रुपये मूल्य की एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूला कि वह हिमाचल प्रदेश से नशा खरीद कर क्षेत्र के नशेडिय़ो को सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस सहयोगी सूत्रों से एक गुप्त जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा रेडिंग पार्टी तैयार कर गांव भुना के शिव मंदिर नजदीक दबिश दी गई, जहां से एक काले रंग के पोलिथिन सहित संदिग्ध युवक निरंजन दास निवासी भुना को काबू किया गया। इसके बाद डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई दौरान तलाशी ली गई, तो आरोपी के कब्जा में पोलिथिन से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसका अनुमानित मूल्य 75 हजार रुपये आंका जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे