अमित शाह बोले, BJP मेकिंग इंडिया में लगी,कांग्रेस देश को तोडने में जुटी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 सितम्बर 2018, 9:07 PM (IST)

जुटी
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मेकिंग इंडिया के लिए काम कर रही है जबकि कांग्रेस देश को तोडऩे का काम में जुटी हुई है। शाह यह बात देश की राजधानी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि भाजपा 2014 से भी बड़े अंतर से 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने 2019 से पहले विपक्षी एकजुटता की कोशिशों पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन को झूठ पर आधारित गठबंधन है। इसके लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि इसका सच जनता तक ले जाएं।

उन्होंने महागठबंधन को ढकोसला, भ्रांति और झूठ करार दिया। भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया गया। अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश की राजनीति में जो रिक्तता आई है उसे भरना संभव नहीं है। शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के लिए अलग मंत्रालय वाजपेयी के समय में ही बना दिए गए थे। और 3 नए राज्य बनाए गए। आदिवासियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाए गए। इसके साथ ही पोकरण में दूसरी बार भारत की ताकत का प्रदर्शन वाजपेयी के समय में ही हुआ था।

शाह ने बताया कि अटल-आडवाणी के संघर्ष के कारण ही भाजपा दो सीटों से आगे बढक़र आज यहां तक पहुंची है। शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने देश के विकास के लिए काफी काम किया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से फ्रांस से भी आगे निकल गया है। भाजपा की 19 राज्यों में सरकार है और देश के 75 फीसदी क्षेत्र पर शासित है। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमें अभी इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए और 2019 में बड़ी जीत की तैयारी में जुट जाना चाहिए। सीतारमण ने बताया कि अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शाह ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता अर्थव्यवस्था को लेकर पी चिदंबरम की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियों को तथ्यों के आधार पर चुनौती दें। शरणार्थियों पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम इस तरह से आरएएनसी को लागू करेंगे कि एक भी नया घुसपैठिया भारत में नहीं घुस पाएगा। शाह ने कहा कि अगर हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई या जैन शरणार्थी अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश से आकर भारत से शरण मांगते हैं तो हमें बिना झिझक उन्हें शरण देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम