नई
दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल नोकिया जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
पिछले साल से ही खबरें आ रही हैं नोकिया जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन
नोकिया 9 लॉन्च करने वाली है।
वहीं एक बार फिर से नोकिया 9 को लेकर एक
रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नोकिया 9 के पीछे यानि
रियर पैनल पर 5 कैमरे और फ्रंट में 1 कैमरा होगा।
मीडिया रिपोर्ट के
मुताबिक, पांच में तीन कैमरे कार्ल जेइस्स ब्रांड के सेंसर वाले होंगे और
एक कैमरा फ्लैश वाला और अन्य दो कटआउट के लिए इस्तेमाल होगा।
नोकिया 9 की
फोटो चीन में आईटी होम के फोरम पेज से लीक हुई है। नोकिया 9 का मॉडल
टीए-1094 है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लीक फोटो के मुताबिक नोकिया 9 की डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल पर
फिंगरप्रिंट नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में हो सकता है कि कंपनी केवल फेस
अनलॉक के साथ ही नोकिया 9 को लांच करे या फिर फ्रंट में फिंगरप्रिंट सेंसर
दिया जाए।
एक संभावना यह भी है कि नोकिया 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
सेंसर मिले। पहले खबर थी कि नोकिया 9 को 2018 के मध्य में लांच किया जाएगा,
वहीं अब हो रही देरी को लेकर बताया जा रहा है कि कैमरा सेटअप में कोई
परेशानी आ रही है।
ऐसे में अब साल 2019 की शुरुआत में नोकिया 9 की लांचिंग
की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - एक बार चार्ज करो 318 घंटे चलेगा यह स्मार्टफोन....
नोकिया 9 के फीचर्स...
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 6.01 इंच
की डिस्प्ले होगी और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके
अलावा फोन में एंड्रॉयड वन, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256
जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
ये भी पढ़ें - शाओमी ने 2000 रुपए में लॉन्च किया 4जी फोन, जियो को देगा टक्कर