लखनऊ की बजाय बेंगलुरु में होगा एयरो इंडिया 2019 का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 सितम्बर 2018, 1:20 PM (IST)

बेंगलुरू। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि द्विवार्षिक एयर शो ‘एयरो इंडिया 2019’ का आयोजन 20 से 24 फरवरी 2019 में बेंगलुरू में होगा। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘सरकार ने 20 से 24 फरवरी 2019 तक बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो आयोजित करने का फैसला किया है।’’

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के येलहंका सैन्यअड्डे पर किया जाएगा। बयान के मुताबिक, इस एयरो शो में वैश्विक और भारतीय एयरोस्पेस की प्रौद्योगिकीयों और उत्पादों को पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे