मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीकानेर के आवासीय क्षेत्र निगम को हस्तान्तरित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 9:26 PM (IST)

बीकानेर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्थानीय लोगों की मांग और उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बीकानेर शहर में आवासन मण्डल की कुछ आवासीय काॅलोनियो को नगर निगम को हस्तान्तरित कर दिया है।
राजे के शुक्रवार को बीकानेर के भ्रमण के दौरान आम लोगों ने आवासन मण्डल की पवनपुरी योजना के सेक्टर 5, 6, 7 और मुक्ता प्रसाद काॅलोनी के सेक्टर 1 से 17 नगर निगम को हस्तान्तरित करने की मांग की। इस पर सकारात्मक निर्णय कर मुख्यमंत्री ने इन आवासीय क्षेत्रों को तत्काल निगम को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि अब आवासन मण्डल, बीकानेर उक्त काॅलोनियों के विकास एवं संधारण हेतु 12.76 करोड़ रुपये नगर निगम को देगा। इन काॅलोनियों मे सड़क, रोशनी और भूमि संबंधी सभी विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराए जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे