शहर के पुराने होटल की इमारत को गिरते हुए एक मजदूर मलबे के तले दबा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 8:01 PM (IST)

जयपुर। शहर के एक सब से पुराने होटल के अंडरग्राउंड खुदाई करते समय होटल की आधी इमारत गिरी गई। इससे मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर दब गया। आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला। उसे तुरंत गंभीर हालत में मजदूर को जिला सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया।

होटल में जमीन को खोदकर बेसमेंट बनाया जा रहा था। मजदूर वहां काम कर रहे थे कि अचानक होटल की इमारत मजदूर पर गिर गई। एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। वही मजदूर के नीचे दबे होने की सूचना पाकर थाना शहर की पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी की निजी होटल के इमारत गिरने से एक मजदूर दब गया है जिसको बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इमारत के गिरने में क्या अनियमितताएं बरती गई इसको लेकर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे