120 प्रिंसिपल और 120 टीचर का हुआ सम्मान, कहां पर, यहां पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 7:33 PM (IST)

जयपुर । लाइफ-स्टाइल मैगजीन सिम्पली जयपुर एवं रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट , हेल्पेज इंडिया , रोटरी क्लब जयपुर - सिटीजन और थार सर्वोदय संस्थान, ग्लोबल वीमेन पावर द्वारा शिक्षकों के सम्मान में '7th प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2018 कार्यक्रम शुक्रवार को बिड़ला सभागार, जयपुर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मानद सचिव के.एल.जैन और राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा रहे ।
इस सम्मान समारोह में प्री स्कूल के 8, सरकारी स्कूल के 31, निजी स्कूल के 61, कॉलेज/ यूनिवर्सिटीज(सरकारी एवं निजी) के 13, कोचिंग संस्थान के 7 प्रिंसीपल्स एवं टीचर्स, कुल 120 प्रिंसीपल्स एवं 120 टीचर्स का सम्मान किया गया। वहीं बारहवीं कक्षा मे साइंस एवं कॉमर्स , आर्ट्स के बेस्ट पांच - पांच छात्र - छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र मे 30 वर्षो से अधिक अपना समय देने वाले व्यक्तित्व जो समाज के प्रेरणा स्त्रोत रहे पाँच लोगो को " माला माथुर मेमोरियल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स " से नवाजा गया , जिनका शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन की ओर से बनाई गई नैतिक कर्त्तव्यो पर आधारित शॉर्ट फिल्म 'व्हाई नॉट' के प्रोमो की लॉन्चिंग भी हुई, सुधीर जैन-चार्टर्ड प्रेसिडेंट रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन, दिनेश बज- सेक्रेटरी, अशोक जैन - कोटलर इलेक्टेड प्रेसिडेंट, राजेश गंगवाल, नीरज गंगवाल, कमलेश जैन, जे.के.जैन को-प्रोडूयसर, राज मिर्जा-शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर ने फिल्म का प्रोमो लॉन्च किया, जल्दी ही फिल्म प्रीमियर राजमंदिर सिनेमा हॉल में किया जायेगा, प्रीमियर के बाद शार्ट फिल्म 'व्हाई नॉट' राजस्थान के सभी स्कूलों में दिखाई जायेगी। समारोह में विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई ।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम