लोगों ने कांगड़ा को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा उठाया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 5:21 PM (IST)

धर्मशाला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सचिदानंद एनक्लेव कल्याण सोयायटी के निवासियों द्वारा गत दिन कांगड़ा में सफाई अभियान शुरू किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस निखिल गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत सोयायटी के लोगों द्वारा कांगड़ा को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा उठाया गया है।
गुप्ता ने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई में हाथ बंटाया और अन्यों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सड़क किनारे पड़े पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि उठाए और यहां-वहां बिखरे कूड़े को उठाकर कूड़ादान में डाला। उन्होंने सभी लोगों विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे प्लास्टिक की बोतलों, पैकेड खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य प्लास्टिक इत्यादि को इधर-उधर न फेंकने की आदत अपनाएं। कूड़े को चिन्हित स्थानों पर ही फेंके।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य सें कांगड़ा के विभिन्न हिस्सों में 400 से अधिक पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण का संरक्षण तो होगा ही भूमि कटाव भी रुकेगा और क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण का ख्याल रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर एसडीओ राकेश शर्मा ने कहा कि नकारात्मक पर्यावरणीय परिवर्तनों को नियंत्रित करने के लिए वनों की कटाई, प्रदूषण, औद्योगिकीकरण आदि जैसे मुद्दों को हल करना बहुत जरूरी है। उनका विकास कार्बन तटस्थता, वन प्रबंधन, ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रबंधन, जैव-ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के अन्य प्रभावों पर केन्द्रित है।
इस अवसर पर डॉ. नवीन गुप्ता, अशोक चौधरी, अनिता चौधरी, पूजा, अश्विनी और तारा चंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे