अधिक से अधिक किए जाएं सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्य : विहिप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 3:15 PM (IST)

बूंदी। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस शहर के चौगान जैन नोहरे में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल ने भगवान श्री कृष्ण के कार्य को विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा और संस्कार के अधिक कार्य किए जाएं। परिषद धर्म, संसद और अखाड़ों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सेवक के कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री धनराज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता धर्म रक्षा मंच के सदस्य कुंजबिहारी ने की।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विशिष्ट अतिथि धर्म रक्षा मंच के जिला संयोजक महेश जिंदल, विहिप के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण श्रंगी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भंवर लाल चौधरी, जिला सहसंयोजक लक्की चोपड़ा, नगर अध्यक्ष पीतांबर शर्मा मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मांगीलाल गुर्जर ने किया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल