14 साल में एक बार ही खिलता है ये फूल, रात होते ही हो जाता है ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 सितम्बर 2018, 2:50 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने धरती पर अलग-अलग तरह के फूलों के बारे में सुना होगा। हाल ही में पिछले दिनों एक फूल के बारे में जिक्र किया था जो 12 साल में एक बार खिलता है। वहीं आज हम आपको एक और ऐसे फूल के बारे में बताने जा रहे है जो 14 साल खिलता है।

जी हां, इस फूल का नाम ब्रह्मकमल है। ब्रह्मकमल नाम का ये फूल 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर सिर्फ रात में खिलता है। सुबह होते ही ये फूल बंद हो जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे देखने दुनियाभर से लोग वहां पहुंच रहे हैं।

हाल ही ब्रह्मकमल की तस्वीर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने भी जारी की है। इसे उत्तराखंड का राज्य पुष्प भी कहते हैं। बताया गया है कि केदारनाथ में पुलिस ने ब्रह्मवाटिका बनाई है वहां भी ये फूल खिले हैं। खास बात है कि संभवत: इंसान की बनाई पहली वाटिका है जिसमें ब्रह्मकमल खिले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्रह्मकमल हिमालय के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिम चीन में पाया जाता है। यह ब्रह्मकमल हिमालय के बेहद ठंडे इलाकों में ही मिलता है।

बदरीनाथ, केदारनाथ के साथ ही फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, वासुकीताल, वेदनी बुग्याल, मह्महेश्वर, रूप कुंड, तुंगनाथ में ये फूल मिलता है।

बनेगा ब्रह्मकमल का बीज बैंक...

ये भी पढ़ें - इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना

बनेगा ब्रह्मकमल का बीज बैंक...
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वन अनुसंधान केंद्र ने राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का बीज बैंक तैयार कर लिया है। इसके तहत चमोली जिले के रुद्रनाथ औैर मंडल वन प्रभाग में तीन-तीन हेक्टेयर में पौधशाला तैयार हो गई है।

चीन में भी ब्रह्म कमल खिलता है जिसे ‘तानहुआयिझियान’ कहते हैं जिसका अर्थ है प्रभावशाली लेकिन कम समय तक ख्याति रखने वाला।

बता दें कि इसकी सुंदरता और औषधीय गुणों के कारण ही इसे संरक्षित प्रजाति में रखा गया है।

ये भी पढ़ें - ये है सबसे डरावनी जेल, जहां थर-थर कांपते थे कैदी!