जयपुर। पॉचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में कॉन्स्टेबल सामान्य व चालक की
भर्ती में लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता
परीक्षा शुक्रवार 7 सितम्बर 2018 को प्रातः 7 बजे से प्रताप यादव
स्टेडियम चित्रकुट, जयपुर में आयोजित की जा रही है।
कमाण्डेन्ट पॉचवीं बटालियन आरएसी जयपुर हैदर अली जैदी ने बताया कि सफल परीक्षार्थियों की सूची वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in
पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल
दस्तावेज स्वयं द्वारा सत्यापित 2 फोटो प्रतियों में एवं 2 मूल फोटो
पहचान-पत्र व लिखित परीक्षा का मूल प्रवेश-पत्र अपने साथ लेकर शुक्रवार
प्रातः 6 बजे चित्रकुट स्थित प्रताप यादव स्टेडियम में उपस्थित होना
है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे