तेल कीमतों में दस दिनों से जारी तेजी थमी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 सितम्बर 2018, 10:22 PM (IST)

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों से लगातार हो रही वृद्धि आखिरकार बुधवार को थम गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई हालिया तेजी के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना वृद्धि हो रही थी, जिससे कीमतें नित नई ऊंचाइयां छू रही थीं।

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल का भाव 79.31 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल में स्थिरता बनी रही और कीमतें क्रमश: 82.22 रुपए, 86.72 रुपए, 82.41 रुपए प्रति लीटर रहीं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतें बुधवार को क्रमश: 71.34 रुपए, 74.19 रुपए, 75.74 रुपए और 75.39 रुपए प्रति लीटर रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे