मुख्यमंत्री को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 41.38 लाख के चेक भेंट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 सितम्बर 2018, 9:38 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कुल 41 लाख 38 हजार 351 रुपए के चेक भेंट किए गए।

मुख्यमंत्री को 13 सिविल लाइन्स स्थित निवास पर बुधवार को 15 लाख 24 हजार का चेक जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सीएमडी आर.जी. गुप्ता ने भेंट किया। यह राशि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों, गैर तकनीकी कर्मचारियों एवं अभियंताओं के एक दिन के वेतन से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्र की गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र राशि 53 हजार 351 रुपए का चेक बोर्ड के सदस्य विनोद यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
राजे के विधानसभा स्थित चैम्बर में राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से 17 लाख 50 हजार रुपए तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की ओर से 8 लाख 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया गया। दोनों चेक राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके कोठारी ने सौंपे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह सहायता राशि दोनों विश्वविद्यालयों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के एक दिन के वेतन से एकत्र की गई।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल