पंचकूला। पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि पिछले चार वर्षों के दौरान पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में नालों पर छोटे पुल व सडक़ मार्गों के सुदृढिक़रण पर विशेष ध्यान दिया है।
गुप्ता आज मनसा देवी कंपलेक्स सेक्टर 5 में 19.20 लाख रुपये की राशि से बनाये गए फुट ब्रिज व चार कटो के लोकार्पण करने उपरांत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक विहार मार्किट की लंबे समय से इन कटो व फुट ब्रिज की मांग चली जा रही थी। गत सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश की 90 विधानसभाओं में समान रूप से चहुमुखी विकास करवा रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से पंचकूला में भी पिछले चार वर्षों में कई करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक विहार प्राईवेट कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था लेकिन यहां पर मूल-भूत सुविधाएं देने में काफी दिक्कतें आ रही थी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि इस मार्केट को हमनें विकसित नहीं किया। उन्होंने यहां पर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के वरिष्ठ अधिकारियों की विजिट करवाई और इन कार्यों के लिए फाईल चलवाई। उन्होंने कहा कि आज यहां पर जो उनकी लंबित मांगें थी उनको पूरा किया गया। सडक़ों का जाल बिछाया गया।
उन्होंने पंचकूला के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी शहर व गांव के लिए तीन चीजें आवश्यक हैं जिनमें बिजली-पानी, स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। 2014 में सेक्टर 6 में स्थित नागरिक अस्पताल की क्या स्थिति थी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से यहां पर 100 से अधिक बैडों की व्यवस्था करवाई गई और अब यहां पर पीजीआई के समान सुविधाएं उपलब्ध है। इस अस्पताल में सरकार की ओर 450 दवाईयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां पर सिटी स्कैन, एमआरआई, डायलासिस, कैथलैब व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ 60 साल से ऊपर आयु के लोगों को सार्थक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। पंचकूला में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। लोगों को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कजौली वाटर वक्र्स से पंचकूला को पानी देने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन मोहाली से पंचकूला पाईप लाईन न डलने से यहां पर शहरवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के प्रयासों से मोहाली से पंचकूला पाईप लाईन डाल कर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया गया।
श्री गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के सेक्टर 22 में साफ्टवेयर टैक्रोलाजी पार्क बनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने पंचकूला में बनाए जा रहे निफ्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनसा देवी में 500 करोड़ रुपये की लागत से एम्ज की तर्ज पर आयुष अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है और इस दिशा में 277 करोड़ रुपये की राशि के टैंडर भी हो चुके हैं। शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का डिपो स्थापित किया गया है जहां पर जीएम बैठने लग गया है और इस डिपो में 157 बसें शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि 16 बसें पंचकूला से दिल्ली व दिल्ली से पंचकूला चलाई गई हैं ताकि लोगों को चंडीगढ़ न जाना पड़े। उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे सात राउंड अबाउट व छह प्रवेश द्वारों पर भी प्रकाश डाला।
स्वास्तिक विहार मार्केट वैलफेयर एसोसियशन के प्रतिनिधियों ने विधायक का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस मार्केट को बने 27 साल हो गए लेकिन किसी सरकार ने यहां पर विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं दिया। गत 4 सालों में विधायक के प्रयासों से विकास कार्यों व सडक़ों का कार्य करवाया गया है। इसके लिए व विधायक के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने विधायक से मार्केट में पार्किंग व्यवस्था करने की भी मांग रखी। मंदिर के महासचिव सूद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सकेतड़ी में मंदिर की दो कनाल भूमि का एक्वायर कर लिया है। उन्होंने मांग की कि स्वास्तिक विहार में मंदिर के पास सरकार की जमीन पड़ी है, जिसमें से दो कनाल मंदिर को दी जाए तो यहां पर सुंदर सरोवर की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री हरेन्द्र मलिक, मंडलाध्यक्ष युवराज, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, सुमन अग्रवाल, एक्सीयन कर्ण सिंह अहलावत सहित मार्केट ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे