पानीपत में बनेगा सौदामिनी केन्द्र, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 सितम्बर 2018, 6:12 PM (IST)

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं की सहायता और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पानीपत के सिवाह में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से सौदामिनी केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह बहु सेवा संसाधन केंद्र राजीव गांधी खेल परिसर सिवाह में स्थापित किया जाएगा जहां ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक पुस्तकालय, फिटनेस सेंटर और कंप्यूटर सेंटर भी होगा। यह केंद्र खेल तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के समन्वय से चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे