खुशनुमा मिजाज, पूरे दिन फूर्ती के लिए खाएं कीवी, ये भी हैं लाभ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 सितम्बर 2018, 6:10 PM (IST)

कीवी छोटा फल होता है, जो फाइबर और न्यूटीएंट्स के साथ विटामिन सी से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी फल है। आप इसका जूस निकालकर पी सकते हैं या इसके फल को खा सकते हैं। इसमें केले से भी ज्यादा पौटेशियम होता है। यह बीटा कैरोटीन का बेहद अच्छा सोर्स होती है। कीवी कफ, सांस लेने में तकलीफ आदि को कम करता है।
कीवी फल को सेवन करने से व्यक्ति का व्यवहार खुशनुमा और सारा दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। कीवी कैसर जैसे बीमारी से राहत दिलवाता है।
यह अस्थमा से भी बचता है। इनके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट की बीमारियों से बचाता है।
कीवी फ्रूट यूं तो मूल यप से चाइनीज है लेकिन भारत देश में काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसका हरा गूदा और काले बीज इसे एक अलग ही स्वाद देते है। ये फल सिर्फ खाने में ही मजेदार नहीं लगता बल्कि इसके और भी बहुत सारे लाभ हैं।

ये भी पढ़ें - जानिए आजकल लड़कियां क्यों रहना पसंद करती हैं अनमैरिड....