घर में टूटा शीशा रखने से होता हैं ऐसा, जानिए-घर में होने वाले घटनाओं के बारे में...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 सितम्बर 2018, 2:53 PM (IST)

हमारे जीवन में रोजाना कोई न कोई घटना जरूर घटती ही रहती है। कुछ घटनाएं हमें अत्यंत खुशी देती हैं तो कुछ दुख का कारण बन जाती हैं।

आज के समय में सभी लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि किसी को अपने जीवन में आने वाली घटनाओं के संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाती।

लेकिन वास्तव में जब हमारे जीवन में कुछ अच्छा या बुरा घटने वाला होता है तो कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जो इन बातों का संकेत देती हैं।

आज हम आपको इन घटनाओं के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। आइए इन घटनाओं के बारे में जानते हैं।

दूध का गिरना...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दूध का गिरना...
अक्सर देखा जाता है कि काम करने के दौरान हम गैस पर दूध रखकर भूल जाते है। जिसके कारण वो ज्यादा गरम होने के बाद नीचे गिरने लगता है। लेकिन आपको बता दे, ये घटना आपके घर में बार-बार हो रही है तो आपके साथ कुछ ना कुछ बुरा होने वाला है।

शास्त्रों के मुताबिक, यदि आपके घर में बार बार दूध के गिरने या उबाल कर गिरने की घटना घट रही है तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इस प्रकार की घटना को गृह क्लेश का कारण माना जाता है।

महिला के हाथ से भोजन का गिरना...

ये भी पढ़ें - इन पौराणिक कहानियों के कारण मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व

महिला के हाथ से भोजन का गिरना...
यदि घर की महिला के हाथ से भोजन गिर जाए तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। असल में यह दरिद्रता का संकेत माना जाता है। अत: यदि ऐसी कोई घटना आपके साथ होती है तो आपको पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।

चकले का टूटना...

ये भी पढ़ें - घर में पैसा नहीं टिकता तो आजमाएं ये वास्तु टिप्स

चकले का टूटना...
यदि घर में अचानक रोटी बनाने वाला चकला टूट जाता है तो यह संकेत घर में दरिद्रता का संकेत माना जाता है।

घर में घोंसले का होना...

ये भी पढ़ें - नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य

घर में घोंसले का होना...
यदि घर में कबूतर, चिडिय़ां आदि पक्षी अपना घोंसला बनाकर निवास करने लगें हैं तो इस घटना को अच्छा नहीं माना जाता है।

इसी प्रकार से घर में मकड़ी के जाले भी सही नहीं माने जाते हैं। यदि घर में जाले लगे हुए हैं तो उसको तुरंत हटा देना चाहिए अन्यथा आपके घर में धन की हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।

टूटा शीशा...

ये भी पढ़ें - ये 7 प्रकार के कछुए बदल देंगे आपकी किस्मत

टूटा शीशा...
अपने घर में कभी भी टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर में टूटा शीशा है तो उसको तुरंत हटा दें अन्यथा घर में समस्या आ सकती हैं।

इसके अलावा यदि घर में अचानक से आग लग जाती है तथा दीवारों में दरार पड़ जाती है तो यह संकेत भी आपके घर में दरिद्रता तथा गरीबी का प्रतीक माना जाता है। अत: इन सभी संकेतों को समझ कर आप अपने भविष्य को सुधार लें। यही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें - अगर आप पर है किसी उतारे या टोटके का असर, करें ये खास उपाय