15 दिवसीय कजली तीज महोत्सव: थिरकने पर मजबूर हुए दर्शक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 सितम्बर 2018, 11:04 AM (IST)

बूंदी। कजली तीज महोत्सव के अंतर्गत रविवार रात मेला रंगमंच पर डांस चैलेंज कंपीटीशन आयोजित हुआ। कंपीटीशन में स्थानीय कलाकारों ने राजस्थानी पंजाबी एवं रिमिक्स गीतों पर एकल, युगल एवं ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तो पूरे समय दर्शक झूमते उठे। कार्यक्रम की शुरुआत एकल नृत्य के साथ हुई। जिसमें शिवानी दिल चीज है क्या, आकाश ने सुकून मिला , सोनिया का कहार ने दारू बदनाम करगी, तरुण शर्माने बेजुबान फिर से, अजय बेरवा ने दिल दिया है जान भी देंगे, लताशा सैन ने नींबूडा नींबूडा, मेहुल भंडारी ने कोका कोला तू , कशिश राठौर ने घूमर घूमर घूमयो, पायल सोनी ने दिलबर दिलबर, दिव्या राठौर ने इन लहरिया सो रुपया। गीत पर प्रस्तुति दी। युगल नृत्य में कविता पूजा ने आपण रेट में झूलेंगा, रोहित महेंद्र ने लिफ्ट तेरी बंद है। गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप डांस में मोहित ग्रुप ने मैं देखा तेरी फोटो , इंडियन कल्चर ग्रुप में घूमर घूमर घूमयो , बी बिंग ग्रुप ने वंदे मातरम, सानिया एंड ग्रुप ने चिकनी चमेली, रोहित ग्रुप में पैसों की है बात। गीतों पर ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डांस चैलेंज कार्यक्रम में उर्वशी विजय,प्रियांक शर्मा, धर्म राव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।डांस चैलेंज प्रतियोगिता में एकल नृत्य में शक्ति श्रंगी प्रथम, सानिया द्वितीय और मोहित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह युगल नृत्य में कविता पूजा ने प्रथम, रोहित महेंद्र ने द्वितीय और सानिया कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में सानिया एंड ग्रुप प्रथम, बी बोइंग ग्रुप द्वितीय और रोहित ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर विकास संगठन के जिला अध्यक्ष देवलाल चांदना थे। अध्यक्षता बलभद्र सिंह हाडा ने की। विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष जगदीश जेथलिया रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात सभापति महावीर मोदी सहित पार्षदों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

कार्यक्रम में पार्षद हरिओम मेघवंशी योगेंद्र जैन जावेद अख्तर राजेश शेरगढ़िया संजय पांडे विश्वनाथ श्रंगी गोविंद गुर्जर दिनेश पांचाल मेला प्रवक्ता अभिषेक जैन लोकेश जैन अशोक श्रंगी अनिल चतुर्वेदी मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन इंटेक सचिव राजकुमार दाधीच ने किया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल