ये क्या, महिलाओं को गर्भवती होने के लिए बॉस से लेनी होगी इजाजत...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 सितम्बर 2018, 1:27 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया की हर महिला के लिए गर्भवती होने का सुखद अहसास होता हैं। ये पल उसकी जिंदगी की सबसे खास पलों में से एक होती है। लेकिन अगर किसी महिलाओं पर मां बनने के लिए शर्ते रखी जाए तो उस वक्त महिला पर क्या गुजरती है इस बात का अंदाजा जापान में रहने वाले महिलाएं अच्छी से समझती होंगी। दरअसल, जापान की कुछ कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को निर्देश दे रही हैं कि मां बनने से पहले वे अपने बॉस की अनुमति लेंगी।

शादी और मां बनने को लेकर जारी किए निर्देश...
जापान के कर्मचारियों को उनकी कंपनी की तरफ से शादी और मां बनने को लेकर निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिसके मुताबिक कर्मचारियों को शादी करने से पहले और गर्भवति होने के लिए कंपनी से अनुमति लेनी होगी। पिछले दिनों जापान की एक महिला को गर्भवती होने पर शर्मिंदा होना पड़ रहा है।

बॉस ने महिला को लगाई फटकार...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बॉस ने महिला को लगाई फटकार...
दरअसल, वह महिला अपनी बारी आने से पहले यानी ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रेगनेंट हो गई हैं। इस वजह से उसे बॉस की तरफ से फटकार झेलनी पड़ी। साथ ही रोज-रोज ताने भी सुनने पड़ रहे हैं।

बॉस ने उसे फटकार लगाते हुए कहा कि आप इतनी स्वार्थी कैसे हो सकती हैं कि प्रेगनेंट होने के लिए कंपनी के नियम तोड़ दें। इसका खुलासा महिला के पति ने किया है।

उन्होंने बताया, ‘मेरी पत्नी चाइल्ड केयर सेंटर पर काम करती है। हाल ही में वह प्रेगनेंट हुई हैं, लेकिन इस वजह से उसके बॉस उसे रोज तंग भी करता है।

बॉस की लेनी होगी इजाजत...

ये भी पढ़ें - दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

बॉस की लेनी होगी इजाजत...
दरअसल, इस कंपनी के नियमों के मुताबिक किसी भी महिला कर्मचारी को शादी करने या गर्भवति होने के लिए बॉस की इजाजत लेनी होगी। इसमें भी एक अघोषित नियम है कि जूनियर सदस्य स्टाफ के सीनियर सदस्य से पहले शादी नहीं करेंगी या गर्भवति नहीं होंगी।

लेकिन अब उस महिला को ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रेगनेंट होने के लिए परेशान किया जा रहा है। क्योंकि अगर कोई महिला कंपनी के नियमों के मुताबिक अपनी बारी आने से पहले ही शादी कर लेती हैं या गर्भवति हो जाती हैं, तो उसे स्वार्थी कदम माना जाता है।

कंपनी ने 22 महिला कर्मचारियों को ई-मेल भेजा...

ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें

कंपनी ने 22 महिला कर्मचारियों को ई-मेल भेजा...
टोक्यो के मिताका में एक कॉस्मेटिक कंपनी में काम करने वाली 26 वर्षीय युवती ने बताया, ‘मुझे और 22 अन्य महिला कर्मचारियों को कंपनी ने एक ई-मेल भेजा।

इसमें शादी और बच्चे को लेकर मैपिंग की गई थी। इसमें सभी को उम्र के हिसाब से बताया गया था कि किसे कब शादी करनी है और कब प्रेगनेंट होना है।’

इतना ही नहीं, एक मामले में तो महिला कर्मचारी को बॉस ने ये कह दिया था कि उसे 35 साल की उम्र से पहले प्रेगनेंट नहीं होना है।

ये भी पढ़ें - ए लव स्टोरी: प्रेमी के लिए लडकी ने ठुकरा दी पिता की अरबों की दौलत