कमल रक्षा सूत्रम में दी महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 सितम्बर 2018, 8:27 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीकर रोड पर स्थित मधुवन गार्डन में आमेर विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में महिलाओं की ओर से ‘कमल रक्षा सूत्र संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह, आमेर के नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां, विधायक गोलमा देवी, जयपुर शहर की महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मलिक, जयपुर देहात अध्यक्ष आशा बैरवा, जालसू पंचायत समिति प्रधान बदाम देवी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। भाजपा द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मंत्री अनिता भदेल ने महिलाओं से कहा कि आप सभी को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। जैसे-राजश्री योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आपकी बेटी योजना, भामाशाह योजना आदि की जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह ने राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे की सरकार और 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी की सरकार पुनः बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गोलमा देवी ने कहा कि हम महिलाओं को शिक्षित होकर कुरीतियों को त्याग कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आमेर विधानसभा क्षेत्र के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां ने कार्यक्रम में आई महिलाओं से कहा कि क्षेत्र के बुनियादी विकास में भाजपा ने काफी कार्य किए हैं।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

भाजपा सरकार द्वारा आमेर विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों का आमेर की जनता बखुबी गुणगान भी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जालसू पंचायत समिति की प्रधान बदाम देवी ने किया।

यह भी पढ़े : अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे