राज्यपाल ने मुनि तरुण सागर के देवलोकगमन पर जताया शोक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 सितम्बर 2018, 4:26 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल सिंह ने कहा कि तरुण सागर कड़वे प्रवचनों से समाज को संदेश देते थे। वह समाज और राष्ट्र जीवन के अहम मुद्दों पर तीखे शब्दों में अपनी राय भी दिया करते थे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त समाज को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे