राजनीतिक पार्टियों का किया पिंडदान,लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिये क्यों?

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 सितम्बर 2018, 12:18 PM (IST)

करौली। राजनीतिक पार्टियों द्वारा एससी-एसटी एक्ट के विरोध मे GEN/OBC समाज के लोगों ने करौली के पांचना नदी पर एकत्रित होकर राजनैतिक पार्टी व राजनेताओं के लिए पिंडदान किया। राजनैतिक पार्टी के पिंडदान करने के लिये सैकडों की संख्या में GEN/OBC के लोग पहुंचे और SC/ST एक्ट में राजनैतिक पार्टी द्वरा GEN/OBC के साथ अन्याय किया गया है। उसको लेकर समाज के लोगों ने एक साथ पिंडदान किया और राजनैतिक पार्टी व राजनेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

GEN/OBC समाज के लोगों ने कहा कि इन राजनैतिक पार्टियों ने GEN/OBC के लोगो के साथ बहुत अन्याय किया है जिसका हम लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी राजनैतिक पार्टी को समाज से बेदखल करते हैं जो सिर्फ एक समाज के लोगों के बारे में सोचती हो। ऐसी पार्टी समाज में रहने के बाबजूद मृत समान है। आज ऐसी मृत पार्टी का हम पिंडदान कर रहे हैं जो इन राजनैतिक पार्टियों को मृत होने का सबूत है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल