राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी... जानें कैसे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 अगस्त 2018, 7:02 PM (IST)

जालोर/जयपुर। आजकल युवा पीढ़ी इतिहास को भूलती जा रही है और हम इस गौरवशाली इतिहास को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने के लिए संत, महापुरुषों एवं लोकदेवताओं के इतिहास को संजोने का काम कर रहे हैं, ताकि राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को आने वाली पीढ़ियां भी याद रख सकें।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जालोर जिले के रामसीन (काबा पट्टी) में महाकवि माघ एवं गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के पैनोरमा में लगाई जाने वाली प्रतिमाओं के अनावरण समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ये प्रतिमाएं भीनमाल में निर्मित होने वाले पैनोरमा में स्थापित होंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजे ने कहा कि राज्य में लोकदेवता, संत एवं महापुरुषों के 48 पैनोरमा के निर्माण पर 140 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले की लोक आस्था से जुड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसमें 125 मंदिरों के जीर्णोद्धार पर 625 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।






ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि भीनमाल क्षेत्र में 12 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि रामसीन क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा एवं 132 जीएसस स्थापित किया जाएगा।

आपेश्वर महादेव के दर्शन किए


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

समारोह के बाद राजे ने आपेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद जनसमूह का राजे ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

इस अवसर पर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, सांसद देवजी पटेल, विधायक भूराराम, पूराराम, नारायणसिंह देवल, अशोक परनामी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल