भाजपा बोली, राहुल ‘चाईनीज गांधी’, कांग्रेस ने भी भाजपा पर कसा तंज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 अगस्त 2018, 3:43 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चीन यात्रा को लेकर भाजपा ने कई सवाल खडे कर दिए हैं। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को चीन से इतना लगाव क्यों हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी हमेशा चीन के प्रवक्ता की तरह बात करते रहते हैं। साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने राहुल को चाइनीज गांधी तक बता डाला।

संबित ने पूछा कि अपने पसंदीदा देश चीन में राहुल किस-किस से मिलेंगे और किन-किन विषयों पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी को देनी होगी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरेजावाल ने कहा है कि राहुल गांधी देश के विकास के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं और भाजपा षडयंत्र कर रही है।

सुरजेवाला ने भाजपा व मोदी पर वाल करते हुए कहा क्या देवों के देव महादेव की यात्रा के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी? क्या मोदी भोले शंकर से भी बड़े हैं? भाजपा को इस देश की सभ्यता, संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। राहुल पर चीन के कनेक्शन के भाजपा के आरोपों पर सुरजेवाला ने कहा कि अगर आपके मन में भक्तिहै, अगर आपके प्रति भोले शंकर के प्रति सेवाभाव है तो आप भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे