जयपुर। नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यग्रहण कर लिया। रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी आनंद कुमार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
कुमार धौलपुर, डूंगरपुर, बाड़मेर, राजसमंद, भरतपुर, उदयपुर के कलेक्टर, बीकानेर के संभागीय आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजविभाग के सचिव भी रह चुके हैं। इससे पहले कुमार चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव 2018 को स्वतंत्र- निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना ही उनकी प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे