लोजपा अध्यक्ष खान ने पदयात्राओंं का स्वागत कर दिया साम्प्रदायिक सौहाद्र का उदाहरण

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 अगस्त 2018, 4:33 PM (IST)

टोंक। लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान नें वीर तेजाजी महाराज की 6वीं पदयात्रा पर घोड़ी पर चल रहे हैं महाराज राजेंद्र डागरवाल को माला पहनाकर पुष्प वर्षा की। जिन्होंने टोंक जिलें में अमन चैन व सांप्रदायिक सौहार्द व हिंदू मुस्लिम एकता की कामना की। पुष्प वर्षा में शामिल उपाध्यक्ष अशोक विशनोइ, महात्मा गांधी विद्यालय संचालक सलीम खान,बौंली कांग्रेस मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहिद लाहौरी, उम्मेद सिंह गोमे, मोहम्मद ईशाक, जाफ र अली, ताहिर खांन, युसूफ गौरी, कलीम खांन, बरकत अली, आशीष अहीर, शाहिद भाई, सुल्तान खांन, परवेज खांन, अख्तर खांन, मोईन खांन, मोबिन मियां, ईस्माइल खांन, हिदायत खांन आदि मौजूद थे।

वहीं लोजपा प्रदेश महासचिव अकबर खॉन ने टोंक से इंदरगढ़ बिजासण माता जी के जा रही पदयात्रा में शामिल भक्तों को माला पहना करके स्वागत किया। अकबर खान ने सभी भक्तों से कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा कर दें इसके लिए माता के दरबार में प्रार्थना करे। इस अवसर पर मौजूद लोजपा उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई,अशोक सैनी सोनवा, युसूफ गौरी, सलीम खान, मोहम्मद ईशाक, आशीष अहीर, मोईन खांन, हरीराम गुर्जर, राजेश सैन,रामदयाल चौधरी, जीतू बैरवा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे