रजक समाज की चतुर्थ पदयात्रा इन्द्रगढ़ माता के लिए रवाना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 अगस्त 2018, 4:26 PM (IST)

टोंक। रजक (धोबी) समाज की चतुर्थ पदयात्रा चतुर्भुज तालाब रजक (धोबी) समाज हनुमान मंदिर से रवाना हुई जो मुख्य बाजार होते हुए इन्द्रगढ़ के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर टोंक नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन की अगुवाई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेणीप्रसाद जैन, पार्षद मुकेश सैनी, मनोनीत पार्षद राजेश शर्मा, दुर्गेश गुप्ता आदि ने घण्टाघर चैराहे पर पदयात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

वही कंकाली माता मंदिर पर भाजपा एससी मोर्चा शहर मंडल की टीम व रजक (धोबी) समाज नवयुवक मंडल की और से भी पदयात्रीयों को फल वितरित किये गये। वही पदयात्रीयों का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान पदयात्रा संचालक सुनिल धोबी, मुरारी धोबी, भाजपा एससी मोर्चा शहर मंडल उपाध्यक्ष व पार्षद हकीकत राय सौदा, मनोनीत पार्षद पंकज महावर, एससी मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष विक्रम चिरोंजिया, रजक समाज कोषाध्यक्ष रामसहाय रजवानियां, रजक समाज सचिव रविशंकर भांडिया, कैलाश कनावरिया, भागचन्द भांडिया, शंकर कठुमरिया, गोविन्द नवल्ख्या, रामअवतार भांडिया, पिन्टू, श्रवण सहित समाजबंधु मौजूद रहे है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे