रांची : चारा घोटाले के दोषी लालू यादव सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 अगस्त 2018, 09:08 AM (IST)

पटना। चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को पटना पहुंच गये है और आज रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के सामने सरेंडर करेंगे। उनका मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 25 अगस्त को लालू यादव पटना पहुंचे थे। लालू यादव कल पटना से रांची के लिए रवाना हो गए थे। झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था।

झारखंड रवाना होने से पहले लालू यादव ने कहा कि बहुत जगह इलाज कराया लेकिन पूरी तरह से निरोग नहीं हुए। लालू यादव ने कहा, न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा, अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। आज नहीं तो कल न्याय मिलना है। लालू यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। लालू यादव ने कहा कि राबड़ी देवी और उनके बच्चों पर जितने भी केस हैं वे सब बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों को घेरकर रखने की साजिश है ताकि चुनाव पार हो जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे