मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 75 व्यक्तियों को दी 91.67 लाख की आर्थिक सहायता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 अगस्त 2018, 11:55 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 75 व्यक्तियों को 91 लाख 67 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद पीलीभीत की गंगा देवी, वाराणसी के वसीम अहमद तथा लखनऊ के अनुज यादव आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे