कार से प्लेन में पहुंचा ‘किकी चैलेंज’, VIDEO देख आप भी चौंक जाएंगे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 अगस्त 2018, 4:41 PM (IST)

सोशल मीडिया में पिछले पिछले दिनों से ‘किकी चैलेंज’ को लेकर काफी खबरों सामने आ रही है। किकी चैलेंज एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। आपने अभी तक कार, ऑटो, मोटरसाइकिल और तो और खेत में हल के साथ लोगों किकी चैलेंज लेते हुए देखा है। यह चैलेंज विदेशी लोगों के साथ-साथ भारत में भी काफी मशहूर है। किकी चैलेंग को सुर्खियों आने के बाद देश के दिल्ली, यूपी से लेकर मुंबई में प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए थे।

आपको बता दें कि अब एक महिला पायलट ने विमान के साथ यह चैलेंज स्वीकार किया है। महिला पायलट ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कॉकपिट से उतरी और किया डांस-
इस चैलेंज में पायलट एलेजेंड्रा मैनरिकेज के साथ एक फ्लाइट अटेंडेंट भी नजर आ रही है। विडियो में दिख रहा है कि एलेजेंड्रा कॉकपिट में बैठी हुई हैं। वह एक लीवर दबाती हैं और फिर प्लेन से नीचे उतर जाती हैं। एलेजेंडा के साथ उनकी फ्लाइट अटेंडेंट भी है। दोनों मशहूर रैपर ड्रेक के सॉन्ग ‘किकी डू यू लव मी’ पर डांस करने लगते हैं। इस दौरान प्लेन भी उनके साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस विडियो को @Aviationdailyy नाम के ट्विटर पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 हजार से अधिक बार देखा गया।

ये भी पढ़ें - भुतहा झील! यहां सिर्फ कंकाल ही कंकाल...

‘किकी चैलेंज’ की शुरुआत-
आपको बता दें कि ‘किकी चैलेंज’ की शुरुआत मशहूर कॉमेडियन शिगी ने की। उन्होंने इस गाने पर अपना एक डांस विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके बाद लोग इसे चैलेंज की तरह लेने लगे। इसमें लोग चलती कार से उतरकर डांस करते नजर आते हैं। हालांकि, इस वजह से काफी दुर्घटनाएं भी हुईं। देश में दिल्ली, यूपी से लेकर मुंबई तक में पुलिस प्रशासन ने इसके खलिाफ लोगों को चेतावनी जारी की।

ये भी पढ़ें - कभी देखा है धरती का ये अनोखा रूप

40 देशों की उड़ान भर चुकी हैं एलेजेंड्रा-
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलेजेंड्रा ने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर ही की थी। बाद में वह फ्लाइट स्कूल पहुंची और पायलट की ट्रेनिंग ली। वह मूल रूप से प्राइवेट जेट उड़ाती हैं और अभी तक 40 देशों की उड़ान भर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - इस शिवलिंग से आती है तुलसी की खुशबू, 2000 साल पुराना

प्लेन से उतकर महिला पायलट ने किया Kiki dance

ये भी पढ़ें - 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें

प्लेन से उतकर महिला पायलट ने किया Kiki dance

ये भी पढ़ें - ये है सबसे डरावनी जेल, जहां थर-थर कांपते थे कैदी!

प्लेन से उतकर महिला पायलट ने किया Kiki dance

ये भी पढ़ें - अब गुब्बारे से अंतरिक्ष पर जाइए, कंपनी ने किया ये खास इंतजाम