राजस्थान गौरव रथ लेकर सीएम राजे पहुंची जैतारण, रहे अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 अगस्त 2018, 2:36 PM (IST)

जोधपुर। राजस्थान गौरव यात्रा दूसरे चरण में बुधवार को जोधपुर संभाग के पाली जिले के जैतारण शहर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जनता को संबोधित किया। इससे पहले सीएम वसुंधरा राजे ने रूपपमुनि महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां से सीएम राजे गौरव रथ लेकर सोजत पहुंचेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। गौरव रथ पर पथराव की घटना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना के बाद अतिरिक्त सुुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

गौरव यात्रा इस दूसरे चरण में 2 सितंबर तक जोधपुर संभाग के विभिन्न इलाकों से गुजरेगी। पांच दिन के इस चरण की शुरुआत जैतारण से हुई है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आज का ये है सीएम राजे का कार्यक्रम

सुबह 9.30 बजे विशेष विमान में दिल्ली से जोधपुर के लिए रवाना
सुबह 10.30 बजे जोधपुर पहुंच कर 10.35 पर हेलीकॉप्टर में जैतारण के लिए रवाना
सुबह 11 बजे जैतारण में गरनिया मार्ग पर हेलीपेड पर उतर कर कार द्वारा रुपमुनि स्मारक की ओर रवाना।
सुबह 11.20 बजे जैतारण में आमसभा में भाग लेगी।
दोपहर 12.50 पर जैतारण से हेलीकॉप्टर में सोजत के लिए रवाना
दोपहर 1.05 बजे सोजत में आमसभा में भाग लेगी।
दोपहर 2.30 बजे रथयात्रा में सोजत से रवाना
दोपहर 3 बजे बागावास में रथयात्रा का स्वागत कार्यक्रम
दोपहर 3.30 बजे जाडन में रथयात्रा का स्वागत
अपरान्ह 4 बजे पाली में आमसभा कार्यक्रम
शाम 5.10 बजे पाली से रवाना
शाम 5.30 बजे गुंदोज में स्वागत
शाम 5.45 कीरवा में स्वागत
शाम 6 बजे ढोला में स्वागत
शाम 6.20 बजे सांडेराव में स्वागत
शाम 7 बजे फालना में स्वागत
शाम 7.30 बजे बाली में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
रात 8 बजे रणकपुर के लिए रवाना, रात्रि विश्राम

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

जोधपुर में गौरव यात्रा 24 अगस्त से शुरू हुई थी। 25 अगस्त को ओसियां, पीपाड़ में पत्थरबाजी हुई। इसके बाद रक्षाबंधन के चलते 26 से 28 अगस्त तक यात्रा स्थगित रही. लेकिन इस दौरान भी पथराव का मामला गर्माया रहा। कांग्रेस इस घटना को जनता का विरोध बता माहौल अपने पक्ष में करना चाह रही है वहीं बीजेपी इसके पीछे कांग्रेस के नेताओं का हाथ बता रही है।

जोधपुर संभाग में गौरव यात्रा इससे पहले जब पीपाड़ इलाके में पहुंची थी तो गौरव पथ पर पथराव का मामला सामने आया था। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। कांग्रेस इन प्रदर्शनों और पथराव को जनता का विरोध बता रही है, वहीं बीजेपी के मंत्री इसके पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल