एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाडिय़ों को मिलेंगे...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 अगस्त 2018, 12:53 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ओलम्पिक और पैरालम्पिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों की ईनामी राशि में इजाफा करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि अब अगर दिल्ली का कोई खिलाड़ी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर लाता है तो उसे 3 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा। वहीं रजत जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य जीतने वाले को एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर। कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को तीन करोड़ रुपए ईनाम के तौर पर देगी। वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिल्ली के खिलाडिय़ों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपए का ईनाम देगी। रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपए तो वहीं कांस्य पदक जीतने वालों को 50 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ी का आखिरी तीन साल दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।

एशियाई खेल (नौकायन) : कयाक युगल-1000 मीटर के सेमीफाइनल में भारत


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जकार्ता। भारत के नाओचा सिंह और चिंग सिंह की भारतीय जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को नौकायन में पुरुषों की कयाक युगल-1000 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नाओचा और चिंग की जोड़ी को इस स्पर्धा की अंतिम सूची में 11वां स्थान हासिल हुआ। भारतीय जोड़ी ने हीट-1 में तीन मिनट और 53.449 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा को पूरा करते हुए छठा स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह