दूसरे चरण की राजस्थान गौरव यात्रा कब और कहां से होगी रवाना, पढ़ें...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 28 अगस्त 2018, 7:40 PM (IST)

जोधपुर/जयपुर। जोधपुर संभाग में 24 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलने वाली राजस्थान गौरव यात्रा के द्वितीय चरण की यात्रा की पुनः शुरुआत में 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जैतारण (विधानसभा जैतारण) में आमसभा होगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रूप मुनि महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। बाद में दोपहर 1:45 बजे सोजत में आमसभा होगी एवं यात्रा शुरू होगी। अपराह्न 3 बजे बागावास (विधानसभा सोजत), अपराह्न 3:30 बजे जाड़न (विधानसभा मारवाड़ जंक्शन) में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 4 बजे यात्रा पाली पहुंचेगी, वहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5:30 बजे गूंदोज, शाम 6 बजे कीरवा, शाम 6:15 बजे ढोला, शाम 6:30 बजे सांडेराव (विधानसभा सुमेरपुर), शाम 7:00 बजे फालना, शाम 7:30 बजे बाली (विधानसभा बाली) में पहुंचेगी, वहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम बाली में होगा। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा कुल 148 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
30 अगस्त को सुबह 11 बजे सुमेरपुर में आमसभा को संबोधित कर यात्रा की शुरुआत होगी। वहां से यात्रा रवाना होकर दोपहर 12 बजे शिवगंज, दोपहर 12:30 बजे कुसालिया, दोपहर 1 बजे पालड़ी (विधानसभा सिरोही) में पहुंचेगी, वहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा दोपहर 1:30 बजे सिरोही (विधानसभा सिरोही) पहुंचेगी, वहां मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2:30 बजे बारवालजी (उदरा), अपराह्न 3 बजे पिंडवाड़ा (विधानसभा पिंडवाड़ा) में यात्रा का भव्य स्वागत होगा तथा अपराह्न 3:30 बजे स्वरूपगंज (विधानसभा पिंडवाड़ा) में आमसभा होगी। शाम 4:30 बजे भारजा (विधानसभा पिंडवाड़ा), शाम 5:30 बजे आबूरोड (विधानसभा रेवदर) पहुंचेगी, वहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा रात्रि विश्राम यहीं होगा। इस दिन यात्रा कुल 120 किलोमीटर का सफर तय करेगी।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

31 अगस्त को सुबह 9 बजे यात्रा रेवदर से प्रस्थान करेगी। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा रानीवाड़ा के सुंधा माता के दर्शन कर आमसभा को संबोधित करेंगी एवं यहीं से यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। सुबह 10:30 बजे जसवंतपुरा बाइपास, सुबह 11 बजे पावटी (विधानसभा रानीवाड़ा), सुबह 11:30 बजे बूगांव, दोपहर 12 बजे रामसीन (विधानसभा भीनमाल), दोपहर 12:30 बजे मांडोली (विधानसभा जालोर), दोपहर 1 बजे आकोली में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यहां से यात्रा रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे बागरा (विधानसभा आहौर) पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2:30 बजे जालोर में यात्रा का स्वागत होगा एवं यहां से यात्रा रवाना होकर अपराह्न 3 बजे विधानसभा जालोर के बिशनगढ़ (एनएच 25) पर पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम जालोर में होगा। इस दिन यात्रा कुल 173 किलोमीटर का सफर तय करेगी।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

1 सितम्बर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 9 बजे जालोर से हैलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे गुढ़ामालानी (विधानसभा गुढ़ामालानी) पहुंचेगी, वहां मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी। वहां से हैलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे चौहटन (विधानसभा चौहटन) पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे बाड़मेर (विधानसभा बाड़मेर-शिव) में मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी तथा रात्रि विश्राम नाकोड़ा जी में होगा। इस दिन यात्रा कुल 278 किलोमीटर का सफर तय करेगी।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2 सितंबर को सुबह 9:30 बजे हैलिकॉप्टर द्वारा नाकोड़ा जी (विधानसभा पचपदरा) से यात्रा शुरू होकर सुबह 11 बजे परेऊ (विधानसभा बायतू), दोपहर 1:30 बजे सिवाना (विधानसभा सिवाना), अपराह्न 3 बजे पचपदरा (विधानसभा पचपदरा) पहुंचेगी। इन तीनों ही स्थानों पर मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद यहां से यात्रा रवाना होकर शाम 4:30 बजे नागाणा (विधानसभा पचपदरा) पहुंचेगी। वहां नागणेची माता के दर्शन कर जोधपुर संभाग की द्वितीय चरण की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन होगा। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 245 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम