महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाता है यह ऐप

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 28 अगस्त 2018, 4:49 PM (IST)

पंचकूला। हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पंचकूला में दुर्गा शक्ति एप का पोस्टर जारी किया गया।

इस अवसर पर संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गत माह महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप को महिलाएं अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकती हैं।
संधू ने यह भी कहा कि सभी जिलों के नोडल अधिकारी इस ऐप को अपने-अपने जिलों की महिलाओं तथा लड़कियों के फोन में डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें। इस ऐप को लॉन्च करने का मकसद तभी सही मायने में पूरा होगा, जब सभी महिलाओं तथा लड़कियों के फोन में यह ऐप होगा। बहुत जल्द ही यह सुविधा एप्पल फोन में भी उपलब्ध होगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस अवसर पर संधू के साथ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय केके मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आॅपरेशन टेलीकोम एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण एचएस दून, पुलिस अधीक्षक, महिला एवं अपराध मनीषा चौधरी, उप-पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था ममता सौदा तथा पुलिस मुख्यालय के अन्य सभी उच्च पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।