राहुल गांधी के सिख दंगों के बयान का बचाव करने उतरे अमरिंदर सिंह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 अगस्त 2018, 9:21 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रविवार को राहुल गांधी के पक्ष में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि 1984 के दंगों के विषय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बादल का प्रहार अनुचित और बेकार है। अमरिंदर ने कहा है कि 1984 के दंगों के अपराध में क्या राहुल ‘भागीदार’ थे। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन ब्लूस्टार के समय राहुल स्कूल में पढ़ते थे। इस मामले में राहुल पर कोई आरोप लगाना गलत है।

उन्होंने कहा कि इन चीजों से राहुल गांधी अनजान थे, उनको इसके लिए जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल सही नहीं है। उनका कहना था कि दंगों में जो कोई व्यक्तिगत तौर पर शामिल था, वह कानून से बंधा हुआ है। अमरिंदर ने कहा है कि कुछ लोगों की करतूतों के लिए पूरी पार्टी को जिम्मेदार ठहराना गलत है। यह बादल की राजनीतिक अपरिपक्वता दर्शाता रहा है। वहीं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कांग्रेस का सिख दंगों में हाथ था। उल्लेख है कि राहुल गांधी ने कहा था कि सिख नरसंहार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे