अपनों से दूर जेल में बंद कैदियों को बांधी राखी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 अगस्त 2018, 10:30 PM (IST)

बारां। जिला प्रशासन एवं अपनापन सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित "नेकी की दीवार" द्वारा शनिवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व अपनों से दूर रह रहे जिला कारागृह में कैदियों के साथ मनाने का निश्चय किया। संस्था के संयोजक हेमराज नागर सहरोद एवं संस्था के अध्यक्ष शंभूदयाल नागर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह केदाहेड़ी के सान्निध्य में जिला कारागृह पहुंचे। जेल अधीक्षक कर्णसिंह ने संस्था के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था के सदस्यों को जेल के अंदर जाने की व्यवस्था कर सभी कैदियों को रक्षा सूत्र बंधवाए।

अपनों से दूर रह रहे कैदी इस संस्था के सदस्यों का प्रेम देखकर भाव विभोर हो गए। कैदियों ने संस्था के सदस्यों का आभार जताते हुए खुशी व हर्ष जताया। इस प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री मधुसूदन शर्मा, उपाध्यक्ष मेहबूब खान, मैनेजिंग ऑपरेटर सोना बमणावत, विनोद नेता, लक्ष्मी गौतम, पूजा मीणा आदि मौजूद थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे