पंचकूला। भगवान विश्वकर्मा की 17 सितंबर को जयंती है। इस दिन को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा और यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम करनाल में आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर 14 में स्थित किसान भवन में कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बलहारा, वाईस चेयरमैन हरिप्रकाश, सलाहकार हनुमान गोदारा, सदस्य जगबहादुर, रोहताश जांगड़ा, भूषण चुक, नरेश इंदोरा, अशोक साहनी, सुरेन्द्र ठाकुर सहित प्रदेश भर से भारतीय मजदूर संघ व दोनो बोर्डों के प्रतिनिधियों सहित जिला एवं मण्डल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।
सैनी ने बताया कि गत वर्ष यह कार्यक्रम सोनीपत में आयोजित किया गया था और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में घोषणा की थी कि अगले वर्ष भगवान विश्वकर्मा की जयंती को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने विश्व को प्रेरणा दी है। वे एक महान शिल्पकार थे। विश्व में कोई भी ऐसा शिल्पकार नहीं, केवल देश में ही भगवान विश्वकर्मा महान् शिल्पकार हुए हैं और उनका यहां होने पर हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पेंचर लगाने वाला व्यक्ति भी अपने कार्य की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा के
चित्र पर पूजा-अर्चना करके करता है। बड़े उद्योग चाहे जहाज बनाता हो, वहां पर भी भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना करके कार्य आरंभ करते हैं। 17 सितंबर के साथ हमारा इतिहास जुड़ा हुआ है और इसी पावन दिवस पर श्रमिक दिवस मनाया जाना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। 17 सितंबर जहां भगवान विश्वकर्मा की जयंती का दिवस है वहीं प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी का भी 17 सितंबर को जन्म दिवस है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेकों स्कीमें लागू हैं और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने चार सालों में पंजीकृत मजदूरों को विभिन्न स्कीमों के तहत 430 करोड़ रूपए की राशि उनके खातों में जमा करवाई है जबकि पूर्व की सरकारों ने 10 सालों में 28 करोड़ रूपए की राशि उनके कल्याण के लिए जमा करवाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि श्रमिक छह महीने के बाद अन्य दूसरे स्थान पर चले जाते
हैं, ऐसे में उनके बच्चों की शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ता है। श्रमिकों के
बच्चों की शिक्षा को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने पहली से 8वीं तक के बच्चों
को 8 हजार, 9वीं से 12वीं तक 10 हजार, बीए के विद्यार्थी को 15
हजार,
एमए के विद्यार्थी को 20 हजार रूपए की राशि देने का प्रावधान है। इसके
साथ-साथ आईएएस, इंजिनियरिंग, एडवोकेट, डॉक्टर और अन्य शिक्षा प्राप्त करने
के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को फीस व होस्टल का खर्च भी सरकार की ओर से
उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही
अन्य स्कीमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने 17
सितंबर को करनाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती को श्रमिक दिवस के रूप में
मनाने के बारे में बोलते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर
लाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की मांग पर 17 सितंबर
को श्रमिक दिवस मनाने के लिए मुख्यमंत्री से बात-चीत की गई और उन्होंने
मजदूरों की भावना को समझा और यह निर्णय लिया गया। उन्होंने भव्य कार्यक्रम
की दिशा में उपस्थित प्रतिनिधियों से कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न
महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
इसके
साथ-साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भी रूपरेखा ली गई और सुझाव भी लिए
गए। उन्होंने गत वर्ष सोनीपत में हुए कार्यक्रम की दिशा में आई दिक्कतों के
बारे में संबंधित प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की ताकि करनाल में
आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम कें उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनी तथा
उनका प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का भरोसा भी दिलाया।