टीवी की दुनिया में आई एक और नागिन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 मई 2016, 4:51 PM (IST)

इन दिनों अगर इंडियन टेलीविजन पर किसी चीज़ की चर्चा होती है तो वह है नागिन। शायद इसीलिए अब टीवी पर सास बहु का ड्रामा काम नागिन शो ज्यादा दिखाई दे रहें हैं।  इसी क्रम में टीवी की दुनिया में शामिल हो गईं हैं एक और नागिन। टेलीविजन की नई नागिन है ऋषिना कांधारी। लाइफ ओके पर शुरू हो रहा नया धारावाहिक नागार्जुन में ऋषिना नाग माया की भूमिका में नजर आएंगीं जो नाग लोक में नाग मणि की रक्षा करेगी। ऋषिना जल्द ही शो की कास्ट को ज्वाइन करेंगी।  बता दें ऋषिना इससे पहले कलर्स के शो उड़ान में नजर आ चुकी हैं।

    आइये नजर डालते हैं टेलीविजन की नागिनों पर..... 

 मॉनी रॉय 
 शो नागिन में मॉनी रॉय इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नजर आ रहीं हैं।  इस शो में दर्शकों को इंतकाम, रोमांस सब कुछ देखने को मिला।  साथ ही मौनी टीवी की हॉट नगीनो की फेहरिस्त में शामिल हो गई।

अदा खान
कलर्स के बहुचर्चित शो नागिन में मौनी रॉय के अलावा अदा खान ने भी दर्शकों को खूब अपना दीवाना बनाया।

 रश्मि देसाई
 उतरन की टप्पू यानी रश्मि देसाई भी टीवी की हॉट नागिन में से एक हैं। रश्मि एंड टीवी के शो अधूरी कहानी  हमारी में इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभा रही हैं।  

महिमा मकवाना
सहमी से डरी हुई सी रचना यानी महिमा टीवी की नागिनों में से एक हैं।महिमा एंड टीवी के शो अधूरी कहानी  हमारी में इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभा रही हैं।