इस माह में महिलाएं पहनती हैं हरी चूडियां, जानिए क्या है रहस्य

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 अगस्त 2018, 2:38 PM (IST)

शिव का प्रिय सावन का पवित्र महीना खुद को प्रकृति से जोडऩे का महीना होता है। सावन का महीना आते ही चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही नजर आती है और यह रंग हमारे सौभाग्य से भी जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि सावन में हरा रंग पहनकर न सिर्फ हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं बल्कि यह रंग हमारे भाग्य को भी प्रभावित करता है।

खासतौर पर सावन के महीने में ज्यादातर महिलाएं हरे रंग की चूडिय़ां पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरा रंग क्यों इतना महत्वपूर्ण है। आज हम बताएंगे कि इस खास महीने लड़कियां हरे रंग की चुडिय़ां क्यों पहनती हैं। आइए जानते है कि आखिर सावन में महिलाएं हरी चूडियां क्यों पहनती है।

शादीशुदा जीवन में खुशहाली...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शादीशुदा जीवन में खुशहाली...
जिस तरह लाल रंग हर शादीशुदा महिला के जीवन में खुशियां और सौभाग्य का प्रतीक होता है ठीक उसी तरह हरा रंग भी उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है।

सावन के महीने में औरतें हरी चूडिय़ां इसलिए पहनती हैं ताकि उन्हें शिव जी का आशीर्वाद मिले और उनके पति की लंबी आयु हो।

करियर के लिए हरा रंग...

ये भी पढ़ें - पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य

करियर के लिए हरा रंग...
बुध ग्रह किसी भी व्यक्ति के करियर और व्यवसाय से जुड़ा होता है। बुध को हरा रंग बहुत ही प्रिय है इसलिए इस रंग को धारण करने से मनुष्य को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

सौभाग्य के लिए...

ये भी पढ़ें - राशिनुसार : महादेव का ऐसा अभिषेक देगा व्यापार और नौकरी में चमत्कार

सौभाग्य के लिए...
शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शिव एक योगी थे और उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच ध्यान में बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं इसलिए महिलाएं सावन के महीने में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई कारणों से हरा रंग पहनती हैं।

प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए...

ये भी पढ़ें - राशि के अनुसार करें महादेव की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए...
पुराणों के अनुसार हम प्रकृति की पूजा कई रूपों में करते हैं। तुलसी, पीपल, केले आदि के पेड़ हिंदू धर्म में पूजनीय माने जाते हैं। इससे भी हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि जो भी यह रंग धारण करता है उससे प्रकृति का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें - बनते काम बिगड रहे हैं तो समझिए आपका गुरु नीच का है, करें ये उपाय