फैमिली प्लानिंग कर रहा था कपल, डॉक्टरों ने खोला राज तो पति के उडे होश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 अगस्त 2018, 1:49 PM (IST)

पेइचिंग। चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक दंपत्ति को शादी के करीब 4 बाद कुछ ऐसा पता चला जिसके सुन हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, चीन में रहनेवाले दंपती शादी के 4 साल बाद संतान नहीं होने के कारण बहुत परेशान थी। जब दोनों उपचार के लिए डॉक्टर के पास जब वह पहुंचे तो रिपोर्ट में कुछ ऐसा सामने आया जिससे डॉक्टर भी हैरान हो गए।

दरअसल, दंपती 4 साल से शारीरिक संबंध बना तो रहे थे, लेकिन महिला वर्जिन है। चीन की एक मेडिकल जरनल में छपी खबर के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गर्भधारण के लिए दंपत्ति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएं। यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब दोनों डॉक्टर के पास पहुंचे। वहां 26 साल के पति और 24 साल की महिला ने अपनी परेशानी डॉक्टर से शेयर की।

डॉक्टर को महिला ने बताया कि शारीरिक संबंध की प्रक्रिया उनके लिए बहुत पीड़ादायक रही है और इसमें बहुत अधिक दर्द होता है। डॉक्टर ली होंगमई ने आगे जब और चेकअप किए तो पता चला कि दरअसल पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध को लेकर काफी अनभिज्ञता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डॉक्टर का कहना है कि शुरुआत में ऐसा लगा कि शायद महिला को शारीरिक संबंध बनाते समय पीड़ा होती हो क्योंकि कुछ महिलाओं के साथ ऐसी परेशानी होती रही है। जब मरीज से आगे पूछताछ हुई तो पता चला कि कपल पिछले चार साल से शारीरिक संबंध तो बना रहे थे पर वह प्राकृतिक तरीके से नहीं था और इस वजह से महिला गर्भधारण भी नहीं कर सकी और अब तक वर्जिन है।

चीन के एक गाइनिंग इवनिंग पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, ‘जब महिला की जांच की तो पता चला कि वैवाहिक होने के बाद भी वह वर्जिन ही हैं। इसके बाद दोनों को डॉक्टरों ने गर्भधारण और शारीरिक संबंध से संबंधित उचित सलाह कपल को दी।’

ये भी पढ़ें - मौत से सामना कराते हुए जिंदगी से रूबरू कराते सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स