मुंबई-दिल्ली की दूरी होगी आधी, दिसंबर में शुरू होगा एक्सप्रेसवे का काम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 अगस्त 2018, 10:19 AM (IST)

नई दिल्ली। केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से मुंबई की दूरी आधी हो जाएगी। दिल्ली से मुंबई पहुंचने का सफर सिर्फ 12 घंटे का रह जाएगा। मौजूदा समय में दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 24 घंटे लगते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में मीडिया को बताया इस प्रोजेक्ट पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर में शुरू होगा और इस पर सफर तीन साल में शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे के साथ एक नया चंबल एक्सप्रेसवे भी जोड़ा जाएगा। इन एक्सप्रेसवे पर काम दिसंबर में शुरू हो जाएगा।

अभी दिल्ली से मुंबई जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 8 का इस्तेमाल होता है और दूरी लगभग 1450 किलोमीटर है, लेकिन नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद दूरी 1250 किलोमीटर रह जाएगी और साथ में एक्सप्रेसवे पर स्पीड भी ज्यादा होगी जिससे सफर में कम समय में ज्यादा दूरी तय की जा सकेगी।

परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और इसके दिल्ली डासना प्रोजेक्ट का उदघाटन करेंगे।

इन राज्यों को होगा फायदा:-
परिवहन मंत्री ने बताया कि इस योजना से हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों तक लाभ पहुंचेगा, चंबल एक्सप्रेसवे की योजना से मध्य प्रदेश और राजस्थान को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत समय पर काम को पूरा करने के लिए एक साथ 40 जगहों पर काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खास बातें:-- इस एक्सप्रेसवे की खासियत ये है कि इसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 1,450 किलोमीटर से घटकर 1,250 किमी हो जाएगी।

- ये एक्सप्रेस वे देश के पिछड़े दो दो जिलों हरियाणा के मेवात और गुजरात दाहोद से गुजरेगा, जिसका फायदा इन दोनों जिलों को भी मिलेगा।

- इस एक्सप्रेस वे पर काम दिसंबर 2018 में शुरु होगा।

- इसको बनाने में 1 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी।

- एक्सप्रेस वे बन जाने पर आप दिल्ली से मुंबई मात्र 12 घंटे पहुंच जाएंगे, जबकि राजधानी एक्सप्रेस से आप 16 घंटे में दिल्ली से मुंबई से पहुंचते हैं।

- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से प्रस्तावित चंबल एक्सप्रेसवे को भी कनेक्टिविटी मिल पाएगी।

यह भी पढ़े : इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी