यूरोप में दिखाई दिए ऐसे पत्थर, दे रहे हैं ये चेतावनी!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 अगस्त 2018, 4:37 PM (IST)

भारत रहस्यों से भरा हुआ देश है। यहां ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते है। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनके रहस्य आज भी बने हुए है। जैसा ही हमने भारत के ऐसे मंदिर के बारे में बताया था जो आगामी कुछ चीजों के लिए भविष्यवाणी करता है।

भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में भगवान जगन्नाथ का एक ऐसा मंदिर है, जो सात दिन पहले बता देता है कि बरसात कब आएगी। हालांकि विदेशों में ऐसी कुछ चीजें है तो आगामी दिनों के लिए सावधान रहने का संकेत देती है। यूरोप में हाल ही में ऐसा कुछ नजारा देखने को मिल रहा है।

दरअसल, यूरोप में आगामी बुरे दिनों को संकट वाले दिन बता रहे है। सेंट्रल यूरोप में कुछ इलाकों में सूखे की वजह से हंगर स्टोन्स के नाम से जाने जानेवाले पत्थर फिर से नजर आने लगे हैं।

जब-जब नजर आते हैं ये पत्थर...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जब-जब नजर आते हैं ये पत्थर...
जानकारों का कहना है कि ये पत्थर जब-जब नजर आते हैं तब-तब यूरोप में बड़ी समस्या खड़ी होती है। इन पत्थरों पर लिखा है जब मुझे देखें तो रोएं।

दरअसल, सेंट्रल यूरोप की एल्बे नदी में ये पत्थर दिखाई दिए हैं। यह नदी चेक रिपब्लिक से शुरू होती है और जर्मनी में उत्तरी सागर में मिलती है। नदी में कई जगह जल स्तर कम होने की वजह से ये पत्थर दिखाई दे रहे हैं।

पत्थर दिखने का मतलब बुरा समय...

ये भी पढ़ें - ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!

पत्थर दिखने का मतलब बुरा समय...
मान्यता है कि इन पत्थरों का दिखना एक तरह की चेतावनी है। लोगों का मानना है कि पत्थर दिखने का मतलब है, बुरा समय आ रहा है।

चेक रिपब्लिक और जर्मन बॉर्डर के पास नदी में जलस्तर कम होने की वजह से ऐसे दर्जनों पत्थर दिख रहे हैं।

पत्थरों में एक पर तारीख भी...

ये भी पढ़ें - इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!

पत्थरों में एक पर तारीख भी...
इन पत्थरों में एक पर तारीख भी है। जो सन् 1616 की है। इन पत्थरों को मध्य यूरोप में जल विज्ञान से संबंधित सबसे पुराना माना जाता है। इन पर जर्मन भाषा में लिखा है, जब मुझे देखें तो रोएं।

मतलब साफ है कि इन क्षेत्रों में पानी की कमी होने वाली है और जब पानी की कमी होती है तो स्वाभाविक रूप से कई प्रकार की समस्या साथ लाती है।

ये भी पढ़ें - पूर्वजन्म की पत्नी रात को आती है नागिन बनकर