जालोर की महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राखी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 अगस्त 2018, 6:52 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से गुरुवार को जालोर जिले के सांचौर से आई हरिया देवी एवं अन्य महिलाओं ने मुलाकात की। राजे को इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री निवास पर चुनरी ओढ़ाई, चूड़ियां पहनाईं और राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से सहृदयता से बातचीत की और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे