भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाई राशि

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 अगस्त 2018, 5:38 PM (IST)

बूंदी। भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक अशोक डोगरा के नेतृत्व में शहर के बाजारों में केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहायता राशि एकत्र की।

विधायक डोगरा ने कहा कि केरल में आई बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उनको सहायता देने के लिए बूंदी शहर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र की जा रही है। इस राशि को जिला प्रशासन द्वारा केरल भिजवाया जाएगा।
प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान सभापति महावीर मोदी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी, सुरेश पोखरा, मोहन सिहाली, पार्षद राजेश शेरगढ़िया, लोकेश जैन, संजय शर्मा, पूर्व सभापति संतोष कटारा, अनिल चतुर्वेदी, तुषार पारीक, टिल्लू सोमानी आदि शामिल रहे।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल